Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार मना रहे हैं 59वां जन्मदिन, फिल्म इंडस्ट्री ने दी बधाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘खिलाड़ी’ के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सौगंध’ से की थी और इसके बाद उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘हाउसफुल’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘खिलाड़ी’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। उनकी फिल्में दर्शकों के बीच हमेशा लोकप्रिय रही हैं और उन्होंने एक स्टाइल आइकन और एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर बधाई दी और उनकी लंबी और सफल फिल्मी जिंदगी की कामना की।

काजोल

अभिनेत्री काजोल ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘जन्मदिन की बधाई अक्षय कुमार। उम्मीद है कि आप बहुत मजे में होंगे।’

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और अक्षय कुमार की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने उस पर लिखा है ‘अक्षय कुमार आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। मेरी तरफ से आपको प्यार।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img