नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिवाली का त्योहार बस कुछ दिनों में दस्तक देने वाला है और पूरे देश में तैयारियों का उत्साह चरम पर है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहारी माहौल में डूबे नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया कि वह इस बार दिवाली शहर की भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों में जाकर मनाने वाली हैं। वहीं सुनीता आहूजा, जो अभिनेता गोविंदा की पत्नी हैं, ने बताया कि वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ घर पर दिवाली मनाएंगी।
पहाड़ों में दिवाली मनाएंगी नीना गुप्ता
बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने अपने दिवाली योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैं दिवाली बहुत खास तरीके से मना रही हूं, क्योंकि मैं पहाड़ों में मुक्तेश्वर स्थित अपने घर जा रही हूं। वहां हमारे पांच-छह पड़ोसी एक छोटी सी पार्टी में होंगे। हम साथ में खाएंगे, पिएंगे और खूब मस्ती करेंगे।”
हम आतिशबाजी नहीं जलाएंगे
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी ने कहा, ‘हम घर पर दीये जलाएंगे और देवी लक्ष्मी की पूजा करेंगे। हम परिवार के साथ खुशी से जश्न मनाएंगे। हम आतिशबाजी नहीं जलाएंगे क्योंकि मुझे कुत्ते बहुत पसंद हैं।’
गोविंदा की बेटी ने कहा पटाखे नहीं जलाएँगे
सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूज ने परिवार की दिवाली की परंपराओं के बारे में बात करते हुए कहा कि आहूजा परिवार हमेशा देवी लक्ष्मी की पूजा करके त्योहार की शुरुआत करता है। इस साल वह रंग-बिरंगी रंगोली बनाने वाली हैं। यह बताते हुए उन्होंने कहा, “हमारे परिवार की परंपरा है कि घर पर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और हम ढेर सारी मिठाइयां लाते हैं। कई दोस्त आते हैं। पटाखे नहीं जलाएँगे, इस साल मैं रंगोली और दीयों के डिजाइन बनाऊंगी।”
नीना गुप्ता का वर्कफ्रंट
नीना गुप्ता की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा गया था। यह फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक मेट्रो शहर में रहने वाले युवा, वृद्ध और मध्यम आयु वर्ग के जोड़ों की प्रेम कहानियों पर आधारित है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, फातिमा सना शेख और अनुपम खेर भी हैं।

