Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी और बधाई जाहिर की।

अजय देवगन का उत्साह

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैच का हर पल देखकर मज़ा आया। टीम ने चैंपियंस की तरह खेला। हम फाइनल में पहुँच गए।”

नितांशी गोयल और नुसरत भरुचा ने मनाया जश्न

नितांशी गोयल और नुसरत भरुचा ने भी टीम इंडिया की जीत का जश्न सोशल मीडिया पर मनाया। नुसरत ने डांस करते हुए स्टोरी साझा की, जबकि नितांशी ने मैच देखते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।

सुनील शेट्टी की तारीफ

सुनील शेट्टी ने लिखा, “वाह क्या मैच था। संजू, बुमराह, ईशान, हार्दिक… लेकिन आज का दिन अक्षर का था। उनका कैच मैच जीतने वाला साबित हुआ। यूँ ही नहीं कहते कि कैच मैच जिताते हैं।”

रवीना टंडन और करीना कपूर ने दी बधाई

रवीना टंडन ने पोस्ट में लिखा, “वाह संजू सैमसन वाह। वाह पांड्या वाह। वाह सूर्या वाह।” वहीं करीना कपूर ने भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। अनुपम खेर ने लिखा, “ये मेरा इंडिया। भारत माता की जय। जय हिंद।”

शैलेश लोढ़ा और अन्य सितारे

कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने भी सेमीफाइनल देखने के बाद टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इस मैच को देखने के लिए अनिल कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सहित कई अन्य सेलेब्स भी मौजूद थे।

फाइनल कब होगा?

टीम इंडिया अब रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। क्रिकेट प्रेमियों और बॉलीवुड सितारों में इस मैच का इंतजार जोरों पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here