Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान ने अपने फिरोजा ब्रेसलेट का किया खुलासा, बताया इसका महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सलमान खान बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता है। सलमान खान को लोग भाईजान के नाम भी जानते है। बॉलीवुड के भाईजान की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। सलमान खान अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। सलमान के स्टाइल की भी दुनिया दीवानी है। यही नहीं, अभिनेता का सिग्नेचर ब्रेसलेट भी उनके फैंस को काफी पसंद आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भाईजान यह ब्रेसलेट क्यों पहनते हैं।

बता दें कि, एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान से उनके इस खास ब्रेसलेट के महत्व के बारे में पूछा गया था, तो सलमान ने इस बात पर सहमति जताई थी और कहा था कि यह नेगेटिविटी को दूर रखता है। अब हाल ही में, सलमान खान एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, , “मेरे पिता हमेशा इसे पहनते थे और जब मैं बड़ा हो रहा था, तो यह उनके हाथ में अच्छा लगता था। मुझे… बच्चे किस तरह चीजों से खेलते हैं, यह पसंद था, मैं उनके ब्रेसलेट से खेलता था। फिर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो उन्होंने मुझे बिल्कुल वैसा ही ब्रेसलेट लाकर दिया।”

भाईजान ने खुलासा करते हुए कहा, “इस पत्थर को फिरोजा कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह केवल दो लिविंग स्टोन हैं। एक ग्रीक है। इसे पहनने का जो फायदा होता है, वह यह है कि अगर आपके ऊपर कोई नेगेटिविटी आती है, तो सबसे पहले यह उसे ले लेता है। इसमें नसें बन जाती हैं और फिर यह टूट जाती है। यह मेरा सातवां पत्थर है।”

सलमान खान सालों से फिरोजा ब्रेसलेट को पहनते आ रहे हैं और वह इसे एक चांदी की चेन के साथ पहनते हैं। यह ब्रेसलेट लक लाने के साथ-साथ सलमान खान की नेगेटिविटी से भी सुरक्षा करता है।

वर्क फ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय छोटे पर्दे पर अपने मोस्ट विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img