Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मजीठिया वेज बोर्ड के अनुपालन पर होगा मंथन, समिति गठित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारत सरकार के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार और अन्य समाचार पत्र कर्मचारी और प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1955 के अंतर्गत गठित वेज बोर्ड वर्तमान में मजीठिया वेज बोर्ड के अनुपालन की समीक्षा के लिए शासन द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के माध्यम से गठित त्रिपक्षीय समिति का पुनर्गठन किया गया है।

इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम मंत्री को अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव, श्रम, अपर मुख्य सचिव-प्रमुख सचिव सूचना, निदेशक सूचना, श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा मैसर्स बेनेट कोलमेन एंड कम्पनी लिमिटेड, मेसर्स हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड, मेसर्स दैनिक जागरण लिमिटेड, मेसर्स दैनिक अमर उजाला लिमिटेड, मेसर्स आज ज्ञानमंडल, वाराणसी, मेसर्स इण्डियन एक्सप्रेस प्रालि, मेसर्स राष्ट्रीय सहारा, अलीगंज को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

पत्रकारों के प्रतिनिधियों में इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी, यूपी प्रेस क्लब के हसीब सिद्दीकी, राष्ट्रीय पार्षद मुदित माथुर, मानक सदस्य, काशी पत्रकार संघ योगेश कुमार गुप्ता को समिति का सदस्य बनाया गया है। गैर पत्रकार कर्मचारियों एवं न्यूज़ एजेन्सी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों में महामंत्री यूपी न्यूज़ पेपर इम्प्लाइज यूनियन, उमाशंकर मिश्रा संवाददाता यूएनआई जेपी त्यागी को समिति का सदस्य और उत्तर प्रदेश के अपर श्रम आयुक्त अथवा उनके द्वारा कोई निर्दिष्ट अधिकारी को गठित त्रि-पक्षीय समिति का सदस्य सचिव नामित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img