Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सुरक्षा घेरा तोड़ राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा गेट पर की नारेबाजी

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, सत्र के दौरान एक राज्य आंदोलनकारी अचानक विधानसभा के गेट तक आ पहुंचा और उसने काले रंग का कपड़ा लहराते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। आपको बता दें कि विधानसभा का एक दिवसीय सत्र चल रहा है और इसके लिए विधानसभा के 400 मीटर तक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सत्र के दौरान कोई भी प्रदर्शनकारी विधानसभा तक न पहुंच सके, इसके लिए विधानसभा के चारों तरफ बैरिकेडिंग भी लगाई गई है, लेकिन इन सभी इंतजामों को धता बताते हुए एक राज्य आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर विधानसभा के गेट तक आ पहुंचा और नारेबाजी शुरू कर दी।

देवी प्रसाद व्यास नाम के राज्य आंदोलनकारी ने काले रंग का कपड़ा निकाल कर विधानसभा के सामने लहराया तब जाकर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई।

आनन-फानन में पुलिसकर्मी और एलआईयू कर्मियों ने फौरन इस आंदोलनकारी को पकड़ा। हालांकि, राज्य आंदोलनकारी से काला कपड़ा लेकर उसे छोड़ दिया गया।

राज्य आंदोलनकारियों की मांग थी कि आंदोलन में रहे अधिकारियों के चिन्हीकरण करने का काम पूरा किया जाए और अधिकारियों की विभिन्न मांगों को भी पूरा किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img