नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज हम आप सबको एक ऐसी सब्जी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो न केवल सब्जियों का स्वाद बढ़ता है बल्कि उसमे विटामिन्स भी भरपूर पाए जाते हैं। साथ ही स्किन के लिए भी मददगार साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं…
टेस्ट में बेस्ट टमाटर हर घर में जरूर मिलता है। क्योंकि, सब्जी में टमाटर न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। टमाटर में विटामिन सी के साथ भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है।
दादी के नुस्खे में टमाटर
पहले आपने देखा होगा दादी नानी के नुस्खे बहुत होते थे। न कोई क्रीम न कोई केमिकल प्रोडक्ट उसी तरह से टमाटर भी दादी नानी के उपयोग में आता है। दरअसल, टमाटर आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाने में काम करेगा। बता दें कि, चेहरे पर टमाटर को रगड़ने से मैल साफ होता है। साथ ही त्वचा के पोर्स में कसाव आता है।
शहद और दो बूंद ऑलिव ऑयल
टमाटर खाने के साथ साथ चेहरे को भी नेट एंड शाइन करता है। आप एक चम्मच टमाटर का जूस, एक चम्मच शहद और दो बूंद ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल मिला लें। अब इसको चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगाने के बाद चेहरे को 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
निखार के लिए
यदि आपको चेहरे पर निखार लाना है तो बाउल में कसा हुआ टमाटर, एक चम्मच कच्चा दूध और आधा चम्मच चंदन को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। फिर 10 मिनट बाद धो लें।
ऑयली स्किन के लिए
कई लोगो की त्वचा बहुत तेलीय होती है। अगर आप की भी है तो टमाटर को काटकर इसके टुकड़े अपने त्वचा पर अच्छे से मल लें। इसके बाद चेहरे को 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर साफ पानी से मुंह धो लें।
क्यूब को लगाए स्किनपर
एक नुस्खा और भी ट्राई कर सकते है आप, सबसे पहले टमाटर का जूस निकाल लें, अब इस जूस में एक चम्मच शहद और पानी या गुलाब जल की कुछ बूंदे मिक्स कर लें। फिर इसको आइस ट्रे में सेव कर लें। अब इसके क्यूब को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे अप्लाई करते हुए मसाज करें।