Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में साले ने की अपने जीजा की गला रेत कर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

रामपुर मनिहारान: बीती रात एक महिला की बुआ के लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने जीजा की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से गाँव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बाद में मृतक के परिजनों द्वारा कोतवाली में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार को मृतक के भाई इरफान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गांव रूपड़ी गुर्जर थाना कुतुबशेर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई फुरकान अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव चुनेटी गाड़ा में रहता था बुधवार को पता चला कि मेरे भाई की सालिम पुत्र मूसा निवासी गांव बस घाड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फुरकान के गले पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

इस दौरान उसे गाँव के ही दानिश पुत्र एजाज व मुस्तकीम पुत्र अमीर ने सालिम को गली में भागते हुए बिजली की रोशनी में देखा है। भाई का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी और परिजनों में कोहराम मच गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img