Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठीं के कविता, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को तेलंगाना के भारत राष्ट्र समिति एमएलसी और तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर है।

बीआरएस के नेताओं के अलावा धरने में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और चित्रा सरवारा, शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल, अकाली दल के नरेश गुजराल, पीडीपी के अंजुम जावेद मिर्जा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के डॉक्टर शमी फिरदौस, टीएमसी की सुष्मिता देव, जेडीयू के केसी त्यागी, एनसीपी की डॉक्टर सीमा मलिक, सीपीआई के नारायण के, सीपीएम के सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी की पूजा शुक्ला, राष्ट्रीय जनता दल के श्याम रजक, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण के शामिल होने की खबर है।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटला मामले में मनीष सिसोदिया की तरह के. कविता पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कई समन भेजने के बाद अब आखिरकार ED कविता से 11 मार्च को पूछताछ करने वाली है। माना जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार अरुण पिल्लई और कविता को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हो सकती है। कविता के फ्रंट मैन के तौर पर काम कर चुके अरुण पिल्लई को ED ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img