Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

लॉकडाउन में केले की ठेली लगाने पर बेरहमी से पीटा

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: नगर के बाईपास रोड निवासी सद्दाम नगर के दिल्ली सहारनपुर बस स्टैंड के समीप आनन्द सिनेप्लैक्स के बाहर केलों की रेहडी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार को लॉक डाउन के दौरान सद्दाम ने केलों की रेहडी लगाई हुई थी। सद्दाम का आरोप है कि रात करीब 9 बजे से पूर्व उसकी रेहडी पर स्थानीय थाने के कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे तथा लॉकडाउन का उल्लघंन करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उसके ऊ पर लाठियां बजानी शुरू कर दी तथा उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों के अनुसार सद्दाम के एक पैर में ज्यादा चोट होने के साथ साथ पूरे बदन पर लाठियों के निशान बने हुए है। परिजनों ने मामले को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ पुलिस अधिकारियों को मामले की शिकायत की है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला आया है, मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img