Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने कैराना लोकसभा से जमा किया नामांकन पत्र

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कैराना लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्रीपाल राणा ने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है।
मंगलवार को श्रीपाल राणा दोपहर करीब 1:00 बजे अपने समर्थकों के साथ शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र सिंह के समक्ष न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया।

बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा के साथ उनके प्रस्ताव मनजीत राणा, गोपाल राणा के अलावा जगपाल नानौता, असीम अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल, एडवोकेट विजेंद्र कश्यप रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रीपाल राणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कैराना लोकसभा क्षेत्र का चहुमुंखी विकास करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img