- एसडीएम ने बिना अनुमति चल रहा स्वीमिंग पुल बंद कराया
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: विवार की सुबह एसडीएम ऊन विशु राजा एवं तहसीलदार अजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ कस्बा में ऊन रोड स्थित तालाब से सटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सरकारी जमीन खसरा नंबर-1378 जो औषधालय के नाम से दर्ज है|
आपके सितारे क्या कहते है देखिए अपना साप्ताहिक राशिफल 29 May To 04 June 2022
पर अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे दो मंजिला भवन पर बुलडोजर चलाकर उसको जमींदोज कर दिया। पूर्व चेयरमैन सरफराज खान के भाई फिरोज खान ने यहां 7690 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।
एसडीएम ने बताया कि कस्बे के सरकारी अस्पताल की भूमि व कल्लर पर फिरोज खान द्वारा अवैध निर्माण किया गया था जिसको गिरा दिया गया है।
साथ ही, बिना अनुमति के चल रहे स्वीमिंग पुल को भी बंद कराया गया है। स्वीमिंग पुल का मुख्य संचालक जेल में हैं। मौके से मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। वहीं तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की भी जांच करायी जा रही है।

