जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम द्वारा लालजीवाला में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
लालजीवाला में अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के तहत लगभग 150 से 200 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की गयी, जिससे लालजीवाला में चारों तरफ हड़कम्प का माहौल बना हुआ था।


