Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में एच-सीएनजी से दौड़ेंगी बसें 

प्रधान बोले: बेहतर माइलेज भी देती है एच-सीएनजी 

 नई दिल्ली, भाषा: देश में पहली बार राजधानी दिल्ली में हाइड्रोजन-सीएनजी (एच-सीएनजी) से चलती हुई बसें दिखेंगी। इन बसों से किसी कम क्षमता वाले बीएस-6 इंजन जितना ही उत्सर्जन होगा।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐसी 50 बसों का परीक्षण आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। इस बारे में प्रधान ने कहा कि इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन के शोध-विकास केंद्र ने एच-सीएनजी प्रसंस्करण करने की एक सुगठित प्रौद्योगिकी विकसित की है। कंपनी के पास प्राकृतिक गैस से सीधे एच-सीएनजी निकालने की इस प्रक्रिया का पेटेंट है। प्रधान ने कहा कि कम उत्सर्जन करने के साथ ही एच-सीएनजी बेहतर माइलेज भी देती है। इंडियन आॅयल के बयान के मुताबिक एच-सीएनजी में संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) में 18 प्रतिशत हाइड्रोजन को मिलाया जाता है। इस तरह यह 70 प्रतिशत कम कार्बन मोनो आॅक्साइड उत्सर्जन करता है। वहीं बीएस-4 मानक वाले भारी वाहन सीएनजी इंजनों के मुकाबले 25 प्रतिशत कम उत्सर्जन करता है। इसके अलावा यह ईंधन से मिलने वाले माइलेज को चार से पांच प्रतिशत भी बढ़ाता है। प्रधान ने कहा कि एच-सीएनजी से राजधानी में 50 बीएस-4 सीएनजी बसों को चलाया जाएगा। स्वच्छ और भरोसेमंद ईंधन की आपूर्ति करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश को गैस-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए चार लाख करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा रहा है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img