Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

संत रविदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

  • पीआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाई रविदास जयंती

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में संत रविदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। संत रविदास की जयंती पर बिहार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सभी शिक्षकों के बारे में जानकारी दी गई।मुजफ्फरनगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में संत रविदास जी की जयंती हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति, स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने संत रविदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने बच्चों को बताया कि संत रविदास भेदभाव और जात पात की भावना से परे सबको मिल जुलकर और प्रेम से रहने का उपदेश देते थे। उनका मानना था यदि आपका मन पवित्र है तो आपको स्नान दान के लिए गंगा में जाने की आवश्यकता नहीं है।

आपकी कठौती में ही गंगा है। उन्होंने बच्चों को भी रविदास के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा। विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा कविता, दोहे और रविदास के जीवन की घटनाओं की प्रस्तुति दी गई। संत रविदास के जीवन चरित्र के बारे में भी गहराई से जानकारी दी गई। बच्चों को उनके जीवन से जुड़े प्रसंग बताए गए। इसके साथ ही आम जनमानस को उनकी ओर से दी गई शिक्षाओं के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img