- धर्मनगरी में आयोजित किया गया वीरा कालेज का रासेयो शिविर
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ एक दिवसीय कैंप का आयोजन धर्मनगरी में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव ने जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में ग्रामीण नागरिकों को प्रेरित करते हुए स्वच्छता संबधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोगों से बचाव के लिए कुछ जागरूकता जैसे पानी को ढक कर रखने, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच न करने व अपने आस-पास पानी को जमा न होने देने आदि बातो की जानकारी दी।
वीरा चैरिटेबल सोसायटी के सचिव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा, पूर्व विधायक कुंवरानी रूचि वीरा व ग्रुप निदेशक उमेश कुमार गुप्ता ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौर व छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक भारद्वाज, राहुल गौतम, राजकुमार, एकता त्यागी, डा. अजय राणा, आशीष कुमार, दुष्यंत जैन, मुकेश कुमार, डा. शबनम, संदीप कुमार, प्रीतम सैनी, विनीत राठी आदि मौजूद रहे।

