Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी से युवाओं को जोड़ने का चला अभियान

  • उत्तर प्रदेश में भी पैर जमाने की कवायद में जुटे आप कार्यकर्त्ता
  • दिल्ली मॉडल पर उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी पार्टी: जीशान

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष जीशान नजीबाबादी के नेतृत्व में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर युवाओं को स्वागत किया गया। आम आदमी पार्टी के सदस्य अब उत्तर प्रदेश में भी पैर जमाने की कवायद में जुटे है जिसके अन्तर्गत कार्यकर्त्ता अब प्रत्येक जिले में सदस्यता अभियान चलाने में जुटे हैं।

जिला अध्यक्ष राजीव सिंह एड. के निर्देश पर नगर अध्यक्ष जीशान नजीबाबादी ने अभियान चलाते हुए युवाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ना शुरू किया। मौहल्ला जाब्तागंज में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

उन्होने कहा कि दिल्ली मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश में भी पार्टी विधान सभा चुनाव लड़ेगी। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होन वाले जाब्तागंज निवासी नितिन कुमार को नगर सचिव बनाया गया।

सदस्या लेने वालो में सचिन कुमार, प्रभात कुमार, पंकज, अमित कुमार, राजीव कुमार, चांद कुमार, दीनानाथ, सुमित, मुकेश, योगेन्द्र, राहुल, राजा, संजू, अजित सिंह आदि शामिल रहे। नगर अध्यक्ष जीशान नजीबाबाद ने बताया कि पार्टी के प्रति लोगों में काफी अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img