Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने को कप्तान सड़क पर

  • बेगमपुल पर पहुंचे कप्तान स्थिति का लिया जायजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए एसएसपी अजय साहनी पर सड़क पर उतर गए। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बाद प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू का टाइम चेंज कर दिया। ताकि कोरोना संक्रमण पर समय रहते काबू पाया जा सकें।

सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद शहर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में एलाउंस कर लोगों व दुकानदारों को जागरूक करते हुए पालन करने की अपील की। वहीं रात होते ही शहर पुलिस भी सड़कों पर नजर आई और सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सख्ती से नजर आती दिखाई दी। यही नहीं फैंटम पुलिस ने भी गली मोहल्लों में घूम-घूमकर दुकानें बंद कराई और गलियों में घूम रहे लोगों को भी हिदायत देते हुए घरों के अंदर रहने की सलाह दी।

10 18

वहीं एसएसपी अजय साहनी भी रात में सड़कों पर नजर आए और नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया और कई चौराहों व मार्गों पर घूमकर पुलिस की ड्यूटी का जायजा लिया। एसएसपी अजय साहनी ने जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह पिछले वर्ष की तरह सरकार की गाइड लाइन का पालन करें, ताकि पहले की तरह कोरोना माहमारी पर काबू पाया जा सकें।

एसएसपी ने शहरवासियों से कहा कि वह सरकार की गाइड लाइन का बखूबी पालन करें और बिना मास्क के अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ समय-समय पर सैनिटाइज का इस्तेमाल करें और एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img