Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, युवक की मौत

  • मृतक का मामा और ड्राइवर दुर्घटना में हुए घायल
  • युवक की मौत से परिवार में मचा हुआ है कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: शादी समारोह के लिए खरीददारी करके लौट रहे कार सवार की डिवाइडर से टकराकर गाडी पलटने से मौत हो गई। जबकि उसके साथ गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

हरियाणा राज्य के पानीपत निवासी मनोज ने बताया कि उनके परिवार में जनपद गाजियाबाद के कस्बे लोनी में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। जिसके लिए वह अपने भांजे रवि व चालक प्रदीप के साथ पानीपत से खरीददारी करने के बाद लोनी इन्द्रापुरम में जा रहे थे।

जैसे ही वह कस्बे के भारसी मोड पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई। डिवाईडर से टकराने के बाद कार पलट गई। जिसमें रवि के साथ तीनों को चोटें आई थी। राहगीरों ने उनहें कार से निकालने के साथ एम्बुलेंस व पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

पुलिस के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वही मनोज व चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img