Wednesday, April 8, 2026
- Advertisement -

कार ने दो को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

  • ऊन-झिंझाना मार्ग पर सिंकदरपुर के पास हादसा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: ऊन-झिंझाना मार्ग पर सिकंदरपुर के पास सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को अनियंत्रित कार ने सीधी टक्कर मार दी गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सोमवार की सुबह कस्बा निवासी सुरेश पुत्र राजवीर अपने भाई राकेश उर्फ मोटा के साथ झिंझाना से अपने गांव वापस लौट रहा था। जब वे गांव सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे अपने परिचित गुल्लू पुत्र यशपाल निवासी गांव मुल्लापुर, थानाभवन के पास खड़े होकर बातचीत करने लगे। इसी बीच ऊन की तरफ से तेज गति से आई कार ने राकेश उर्फ मोटा व गुल्लू को अपनी चपेट में लेते हुए सीधी टक्कर मार दी।

45 21
मृतक की फाइल फोटो।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को ऊ न सीएचसी में भर्ती कराया, जहां राकेश उर्फ मोटा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही, गुल्लू को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर मुजफ्फरनगर भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मृतक का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मृतक बेहद गरीब परिवार से है मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img