Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तीन सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को सिडकुल में प्रदर्शन के दौरान इन सभी ने कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन किया। मुकदमे में कांग्रेस के दो विधायक व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सात नेताओं को नामजद किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को उद्योगों में श्रमिकों के शोषण व बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर सिडकुल परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया था।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि जुलूस, पदयात्रा और सभा के दौरान कार्यकत्ताओं ने शारीरिक दूरी के मानकों का पालन नहीं किया। इतना ही नहीं इनमें से ज्यादातर ने मास्क भी नहीं पहने थे। मामले में सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला की ओर से हरीश रावत के अलावा पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर की विधायक ममता राकेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किरण पाल वाल्मीकि और श्रमिक नेता राजबीर चौहान सहित करीब 300 कांग्रेसियों के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि फोटो और वीडियो के आधार पर अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान कराई जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोनावायरस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ढंडेरा में भी यात्रा निकाली थी उसमें भी पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था। तब यात्रा में शामिल हुए कई लोग बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img