Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

अधिवक्ता से मारपीट, हत्या के प्रयास का मुकदमा

  • किशोरी के अपहरण के मुकदमे में था नाजमद अधिवक्ता

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित एक मोहल्ले से किशोरी के अपहरण के दर्ज मुकदमे में नामजद अधिवक्ता को पीड़ित पक्ष ने जमकर पीटा। अधिवक्ता आरोपी के परिवार का सदस्य है, जो केस में पैरवी कर रहा था। मारपीट में अधिवक्ता घायल हो गया। साथी अधिवक्ताओं ने पल्लवपुरम थाने पर पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पल्लवपुरम थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह ने बताया कि एक महीने पूर्व रुड़की रोड स्थित एक मोहल्ले से करीब 17 वर्षीय किशोर पड़ोसी नाबालिक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। किशोरी के परिवार ने आरोपी किशोर और उसके परिवार का सदस्य अधिवक्ता संजीव कुमार के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी किशोर फरार है। थानाध्यक्ष ने कहा कि किशोरी ने कोर्ट में बयान दिए थे कि वह अपने परिवार संग नहीं रहना चाहती। जिस कारण कोर्ट के आदेश पर किशोरी को नोएडा में सेक्टर-62 स्थित बाल गृह में पहुंचा दिया। मंगलवार को पड़ोस रहने की वजह से किशोरी पक्ष और आरोपी किशोर पक्ष आमने सामने आ गए। वहीं अधिवक्ता भी था। आरोप है कि किशोरी पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता को गिराकर पीटा, जिसमें वह घायल हो गया।

जिसके बाद घायल अधिवक्ता के साथी अधिवक्ताओं की टीम पल्लवपुरम थाने पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह का कहना है कि किशोरी के अपहरण के दर्ज केस में अधिवक्ता संजीव कुमार भी नामजद है। मंगलवार को किशोरी पक्ष ने अधिवक्ता को पीटकर घायल किया। इस संबंध में सीओ दौराला सुचिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 307 का मुकदमा दर्ज लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। विवाद पुलिस के साथ नहीं था। न ही पुलिस ने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार किया है।

मछेरान में रोड पर डीजे बजने को लेकर हंगामा

बकरीद के मौके पर प्रशासन व पुलिस ने भले ही शहर में किसी भी स्थान पर रोड पर नमाज ना पढ़ने दी हो, लेकिन थाना सदर बाजार व रेलवे रोड की सीमा मछेरान के दिल्ली रोड पर सड़क पर डीजे लगाकर बकरीद का जश्न मनाया।
घंटों नाच गाना चलता रहा। वहां मछेरान व आसपास के लोगों की भारी भीड़ जश्न में शामिल होने को पहुंची थी। रोड पर डीजे लगाकर बकरीद के जश्न की वजह से हाइवे पर जबरदस्त जाम लग गया।

सैकड़ों वाहन जानलेवा गर्मी में रोड पर फंसे रहे, लेकिन बगल में थाना सदर बाजार और कुछ ही दूरी पर रेलवे रोड थाना की चौकी केसरगंज होते हुए भी किसी ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं तक नहीं उठायी। मछेरान के लोगों ने जानकारी दी कि थाना सदर बाजार व थाना रेलवे रोड के एसपीओ हसामु ने बकरीद के जश्न का आयोजन रोड पर किया था। इस बीच किसी ने रेलवे रोड इंस्पेक्टर को सूचना दी तो इंस्पेक्टर रेलवे रोड मौके पर पहुंचे तो सही

लेकिन बगैर प्रशासन की अनुमति के डीजे बाजने व हाइवे पर जाम लगाने के आरोप में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बस इतना जरूर किया कि हसामु को बोलकर डीजे बंद करा दिया। एक तो तो पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने रोड पर नमाज ना हो इसके पीछे पूरी ताकत लगा दी वहीं दूसरी ओर रेलवे रोड पुलिस बकरीद के जश्न के नाम पर डीजे बजाकर रोड ब्लॉ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img