Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

किठौर में ठगे नकदी और लाखों के आभूषण, बहरोड़ा लौट रहा था ज्वैर्ल

  • क्राइम ब्रांच के सिपाही बन दिया वारदात को अंजाम, दो मोबाइल भी हड़पे
  • मोदीपुरम से बहरोड़ा लौट रहा था ज्वैलर्स,

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/ किठौर : यूपी में मेरठ के किठौर क्षेत्र में मेरठ-गढ़ मार्ग से लिंक बहरोड़ा नाली रोड पर कार सवार ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए एक ज्वैलर्स से नकदी, मोबाइल व करीब तीन लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए।

वारदात को अंजाम देकर ठग ज्वैलर्स की कार की चाबी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

बहरोड़ा निवासी सुधीर वर्मा मोदीपुरम में परिवार सहित रहकर ज्वैलर्स का काम करते हैं। प्रत्येक शनिवार को वह गांव आते हैं। सुबह करीब 8:30 बजे वह मोदीपुरम से बेटे अमन और पड़ौसी महिला के साथ डेक्शनगो कार से गांव जा रहे थे।

दिल्ली क्राइम ब्रांच से बताते हुए

मेरठ-गढ़ मार्ग से बहरोड़ा नाली लिंक रोड पर चलते समय आर्टिका कार सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच से बताते हुए ज्वैलर्स का नाम, गाड़ी नंबर बताकर उसे गाड़ी से उतार लिया।

बकौल सुधीर ठगों ने कहा कि

बकौल सुधीर ठगों ने कहा कि आपने गांव के सलीम से चोरी के जेवरात खरीदे हैं। बहरोड़ा चलो वहां चोर से तुम्हारा सामना कराया जाएगा। यह कहते हुए डायरी लिए खाकी पैंटधारी बदमाश ने सुधीर से ज्वैलरी का बैग, दो मोबाइल और करीब दो हजार रुपए नकदी अपने कब्जे में ले लिए और चुपके से सुधीर की गाड़ी की चाबी भी निकाल ली।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई

ज्वैलर्स से अपनी गाड़ी के पीछे गाड़ी लेकर चलने को कहकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद सुधीर ने पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ कैमरे खंगालने में लगी है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img