Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दुकानदार की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक कर नकदी लूटी

  • बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के डबल फाटक पर बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंककर दो लाख रुपए लूट लिये। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना से क्षेत्र में सनसनी व पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

मौहल्ला मुगलूशाह निवासी कस्सार बिरादरी के सदर महबूब कस्सार डबल फाटक क्षेत्र स्थित अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर किसी को दो लाख रुपए देने जा रहे थे।

बताया जाता है कि तहसील मार्ग पर ओवरब्रिज पहुंचे तो अचानक मोबाइल पर फोन आ गया। फोन सुनने के दौरान पीछे से आये बदमाशों ने मिर्ची का पाउडर उनकी आंखों में डाल दिया और थैला छीनने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने गले व पेट पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और नकदी लूट कर फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल महबूब को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर महबूब से बयान लिये। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। उधर इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शर्मा ने घटना को संदिग्ध बताया तथा कहा कि पुलिस मामले की फिर भीगहन छानबीन कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img