- पुलिस ने चोरों के पास से चार लाख रुपये का साबुन किया बरामद
जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: लगभग 22 दिन पूर्व एक सर्फ के गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने लगभग चार लाख का साबुन चोरी कर लिया था। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनसे साबुन बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

