जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: सोमवार की शाम ताजपुर के कडुला पुल के पास स्योहारा ससुराल जा रहे कस्बे के मोहल्ला हजरतनगर निवासी शराफत पुत्र तसगर की पत्नी शबाना से अपाची सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ढाई हजार रुपये व एमआईएल मोबाइल लूट लिया। महिला के शोर पर जमा हुए लोगों ने दो बदमाशों को पकडकर पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से महिला से लूटी गई रकम व मोबाइल के अलावा बारह बोर का एक देशी तमंचा व चाकू और अपाची बाईक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस पूछताछ में पकडे बदमाशों ने अपना नाम क्रमश: सलीम पुत्र अबरार एवं परवेज आलम पुत्र मौहम्मद शमीम एवं निवासी मोहल्ला पटवारियान थाना रेहड बताया।

