Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अंसल API के जमीन घोटाले की CBI जांच करने के आदेश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अंसल API के जमीन घोटाले की CBI जांच करने के आदेश दिए हैं। लखनऊ में अंसल API पर सिंचाई विभाग की 2 हजार करोड़ की जमीन कब्जाने का आरोप है। अंसल API ने सरकारी जमीन को टाउनशिप में मिलाकर बिल्डरों को बेचा दिया था।

हाईकोर्ट ने 4 महीने के भीतर सीबीआई को जांच पूरी करने के लिए आदेश दिया हैं। जस्टिस डीके सिंह ने सीबीआई जांच को जांच के आदेश देते हुए कहा कि हर महीने जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करनी होगी। जमीन घोटाला के जांच के आदेश जारी होने से सिचाई विभाग, एलडीए और अंसल के कई लोगों पर गाज गिर सकती है।

कोर्ट ने यूपी सरकार को भी इस मामले में विजिलेंस जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट 22 अगस्त तक सीबीआई हाईकोर्ट को सौंपेगी। अब अंसल एपीआई के सुशील अंसल का अब जेल जाना तय माना जा रहा है, साथ ही सिंचाई विभाग और एलडीए के कई अफसर भी अब फंदे में फंसते नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img