Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

राजद के पूर्व विधायक के कई ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई दिल्ली, नोएडा और गुरुगाम समेत नौ जगहों पर छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में आरा के अगिआंव विधानसभा के राजद विधायक किरण देवी और राजद के पूर्व विधायक अरूण यादव के पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है।

किरण देवी पूर्व राजद विधायक अरुण यादव की पत्नी हैं। सीबीआई की कई टीम उनके पैतृक आवास अगिआंव पहुंची है। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी जुटे हैं। छापेमारी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img