Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

‘लगान’ के 21 साल पूरे होने पर जश्न

CINEWANI 1


हाल ही में सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन ए टाइम’ ने 21 साल पूरे किए हैं। यह फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसे खूब पसंद किया गया था। वहीं फिल्म ‘लगान’ के 21 साल पूरे होने पर आमिर खान ने अपने घर मरीना में खास पार्टी रखी। ‘लगान’ के 21 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की शानदार कास्ट भी उनके घर पर मौजूद थी।

आमिर खान ने सभी के साथ मिलकर पार्टी एन्जॉय की। जिसकी तस्वीरें और वायरल हो रही हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर ‘लगान’ टीम के इंटिमेट सेलिब्रेशन्स का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म का गाना ‘चले चलो’ बज रहा है और साथ ही पूरी टीम को एक साथ खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। ‘लगान’ आमिर खान और पूरी टीम के लिए एक भावनात्मक महत्व रखती है। महामारी के बीच साल 2021 में स्टार ने फिल्म रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक वर्चुअल गैदरिंग की थी, लेकिन इस बार एवरग्रीन फिल्म का जश्न मनाने के लिए निर्देशक के साथ पूरी स्टार कास्ट एक साथ आई।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img