Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

चौ. ओएसएम इंटर कालेज में रंगारंग कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज के प्रांगण में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। चौधरी ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर प्रधानाचार्य पवन मान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत माता, बॉर्डर पर फौजियों की स्थिति व बेटी की दशा, आदि पर अनेक मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

अभिभावकगण एवं मेहमानों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य पेश किए गए, जो बहुत ही लुभावने व मनमोहक रहे । कालेज स्टाफ का कार्य सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य पवन मान, शालू मान तथा महावीर सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कालेज के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img