- दो गज की दूरी मास्क है जरूरी तभी कोरोना से सुरक्षा होगी पूरी
- मास्क नहीं तो सामान नहीं का नियम बनाए
- संक्रमण से बचना है तो लगाए मास्क, यही है हम सबकी स्वास्थ्य जिम्मेदारी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: गुरूवार को बागपत शहर का डीएम ने निरीक्षण कर व्यापारियों को निर्देश दिए कि वह दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के नियम को अपनाए है और जो व्यक्ति बिना मास्क के सामान लेकर आता है तो उसको सामान ने दे। व्यापारी भी बिना मास्क के दुकान पर न बैठे।
यदि कोई बिना मास्क व गमच्छा के बाजार में मिलता है या फिर दुकानदार सामान देता मिलता है तो उनका चालान काटा जाएगा। इसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
डीएम राज कमल यादव ने गुरूवार को बागपत शहर का जायजा लिया और सभी से मास्क लगाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा दो गज की दूरी मास्क है जरूरी तभी कोरोना से सुरक्षा होगी पूरी। जनपद के सभी दुकानदारों को भी निर्देश दिए जो मास्क लगाकर आए उसे ही सम्मान दिया जाए किसी भी दुकान पर कोई ग्राहक बिना मास्क लगाए खरीदारी करता पाया जाता है तो दुकानदार व ग्रहक दोनों पर होगी कार्यवाही।
उन्होंने कहा जो मास्क नहीं लगायेगा उसका चालान काटा जाएगा। कोरोना संक्रमण इस समय तेजी से फैल रहा है। इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी और नैतिकता समझे और संक्रमण से बचाव के लिए अलर्ट रहें। प्रशासन व पुलिस प्रशासन दोनों जनता के सहयोग में खड़े हैं।
इसलिए जनपद का प्रत्येक नागरिक मास्क लगाए और कोरोना संक्रमण से बचाव करें और रहे सुरक्षित। मास्क नहीं लगाए जाने वालों पर होगी कार्यवाही काटे जाएंगे चालान। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप उपस्थित रहे।

आॅडियो के माध्यम से जागरूक कर रहे डीएम
कोरोना को लेकर सरकार के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का लाभ उठाने के उद्देश्य से आॅडियो का अनुश्रवण करें व सुनें। डीएम राजकमल यादव के नेतृत्व में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरंतर स्तर पर नागरिकों को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना के मरीजों के लाभार्थ वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का जनपद के नागरिक सरलता के साथ अधिकतम लाभ उठा सकें। आम नागरिक कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का किस प्रकार से लाभ उठाएं संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
संबंधित आॅडियो को सूचना विभाग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों तक भेजा जा रहा है। आॅडियो का गहनता के साथ अनुश्रवण करें और सरकार के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाएं।

