
अभी तक लगभग छह लाख 51 हजार लोग चार धाम यात्रा के लिए अपना पंजीयन करवा चुके हैं। अकेले बदरीनाथ के लिए चार लाख बारह हजार से अधिक पंजीयन है। इसके अलावा सरकार ने घोषणा आकर दी है कि उत्तराखंड के स्थानीय लोगों को पंजीयन के जरूरत नहीं हैं। हेलीकाप्टर सेवा का पंजीयन शुरू हुआ और 30 अप्रैल तक के सभी 6263 टिकट बिक गए। याद रहे गत वर्ष एक लाख 36 लोगों ने हेलीकाप्टर सेवा का इस्तेमाल किया था। विदित हो गंगोत्री-यमनोत्री के पट 22 अप्रैल को खुल जाएंगे, जबकि बदरीनाथ के 27 को। इसी साल जनवरी में जोशीमठ शहर का धंसना-फटना शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है, बस अब किसी को उसकी परवाह नहीं हैं।