Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

एलेक्सा को हराकर चानू सेमीफाइनल में 

  • विश्व युवा मुक्केबाजी में सात और भारतीय सेमीफाइनल में पहुंचे 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बेबीरोजिसना चानू ने यूरोपीय चैंपियन एलेक्सा कुबिका को पोलैंड के कीलस में पुरुष एवं महिला विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी और इस तरह से कुल सात भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

बेबीरोजिसाना (51 किग्रा) के अलावा अरुंधति चौधरी (69 किग्रा), सनामचा चानू (75 किग्रा), अंकित नरवाल (64 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा), बिश्वामित्र चोंगथम (49 किग्रा) और सचिन (56 किग्रा) ने प्रतियोगिता के सातवें दिन अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीत कर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। सात और पदक के साथ भारतीय मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में कुल 11 पदक पक्के कर लिए।

इससे पहले चैंपियनशिप के छठे दिन विनका, अलफिया, गीतिका और पूनम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। एशियाई युवा चैंपियन बेबीरोजिसना ने 51 किग्रा में दो मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में पोलैंड की कुबिका को कोई अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया। मणिपुर की इस मुक्केबाज ने 5-0 के साथ जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल में उनका सामना इटली की लुसिया अयारी से होगा। अरूंधति और सनामचा ने भी क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किए। अरुंधति ने यूक्रेन की अन्ना सेजको को 5-0 से हराया, तो वहीं रूस की मार्गरिटा जुएवा के खिलाफ सनामचा के प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण रेफरी को दूसरे दौर में ही मुकाबले को रोकना पड़ा।

पुरुषों के वर्ग में एशियाई जूनियर चैंपियन बिश्वामित्र और एशियाई युवा चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नरवाल क्वार्टर फाइनल के अपने-अपने मुकाबले 5-0 से जीते। अंतिम आठ में हार का सामना करने वाले भारतीयों में मनीष और सुमित (69 किग्रा) शामिल है। सेमीफाइनल में सात महिलाओं के पहुंचने से भारत तालिका में रूस के साथ शीर्ष पर है। पुरुषों की तालिका में अंतिम-चार में चार मुक्केबाजों के साथ भारत चौथे स्थान पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img