Home Uttar Pradesh News Shamli वेदांत क्लब रोहत के नाम चरण सिंह ट्राफी

वेदांत क्लब रोहत के नाम चरण सिंह ट्राफी

0
वेदांत क्लब रोहत के नाम चरण सिंह ट्राफी
  • भारसी में चौ. चरणसिंह कबड्डी प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: क्षेत्र के गांव भारसी में आयोजित दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वेदांत क्लब रोहतक की टीम ने लखावटी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्षेत्र के गांव भारसी में आयोजित दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में फाइनल मैच वेदांत क्लब रोहतक, हरियाणा व लखावटी, बुलंदशहर की टीम के बीच खेला गया। मैच में वेदांत क्लब की टीम ने लखावटी की टीम को हराकर सीरीज को अपने नाम किया, जबकि राठी क्लब इटावा, मुजफ्फरनगर की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।

रालोद के प्रदेश महासचिव सतबीर पंवार, रालोद नेता अरंविद पंवार, प्रधान संदीप पंवार व पूर्व प्रधान पप्पू ने संयुक्त रूप से वेदांत क्लब रोहतक की टीम को एक शील्ड और 51 हजार रुपये, लखावटी की टीम को शील्ड और 31 हजार रुपये व राठी क्लब की टीम को शील्ड और 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा, रविंद्र पहल, राजीव दहिया, प्रो कबड्डी खिलाड़ी हरेंद्र भीम, साहुल आदि मौजूद रहे।