जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: चौरी-चौरा कांड की 100वीं बरसी पर नगर पालिका हल्दौर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शहीद सैनिकों के सम्मान में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर नगर में प्रभात फेरी भी निकाली। गुरुवार को चौरी-चौरा कांड की 100वीं बरसी पर शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने देश के शहीद जवानों के सम्मान में स्कूली छात्रों के साथ मिलकर वंदे मातरम का गायन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। सीडी इंटर कालेज के प्रधानचार्य मेजर रमाशंकर ने देश की एकता और अखंडता के लिए शहीदों के पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम के उपरांत सीडी इंटर कालेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विधालय, शिशु मंदिर के छात्रों द्वारा वंदे मातरम का उदघोष करते हुए नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जो पालिका कार्यालय पर पहुच कर सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में महेश पाल सिंह, डॉ गुजराल, गुलफाम अहमद, कपिल वालिया, अजय मोहन शर्मा, अरुण कुमार, अंकित, नौशाद, मुकुल त्यागी, विकास कुमार, रोहताश सिंह, दर्पण रावल, दीपक कुमार चानू, अनिल सिंह, श्रीकांत वर्मा सहित पालिका सभासद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

