Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शहीद स्थलों पर दीपोत्सव से शुरू होगा चौरी-चौरा शदाब्दी समारोह

  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तय की रूपरेखा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सालभर तक शताब्दी समारोह को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष 4 फरवरी 2021 से 4 फरवरी 2020 तक जिले में मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि शासन द्वारा दिए गए निदेर्शों के क्रम में जनपद स्तर पर चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना के आधार पर कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

जनपद के स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीद ग्रामों के विकास के लिए भी कार्ययोजना बनाते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि इन स्थानों पर स्वावलंबन, स्वदेशी और स्वच्छता के आधार पर कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाए।

15 अगस्त को स्वतंत्रता आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के लिए भी गठित समिति क्रियाशील रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिलास्तर पर गठित समिति में जिले के प्रभारी मंत्री अध्यक्ष और सांसद, विधायकगण, नगर पालिकाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक सदस्य होंगे।

बाकी विभागों के अधिकारी भी सदस्य हो सकते हैं। वहीं सीडीओ सदस्य सचिव होंगे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि दो से चार फरवरी तक सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। चार फरवरी की शाम को शहीद स्थलों पर दीपोत्सव होगा। दिन में प्रभात फेरी व शहीद स्थलों के पास सभा आदि कार्यक्रम होंगे।

इस मौके पर सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, कार्यक्रम नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img