- पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा करने के आरोप में एक महिला सहित दो गिरफ्तार
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: पाकिस्तान की लडाई में शहीद हुए सिपाही मेहर सिंह की पत्नी श्रीमती डोली देवी का फर्जी आधार कार्ड बनवकर उसकी जमीन का फर्जी बैनामा करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हुए सिपाही मेहर सिंह की पत्नी के साथ धोखाधड़ी करते हुए उसकी भूमिका किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कर दिया था।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने बताया किस पीड़िता डोली देवी के पति सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे। सन् 1965 में पाकिस्तान की लड़ाई के दौरान उसके पति मेहरबान सिंह शहीद हो गए थे।
भारत सरकार /राज्य सरकार द्वारा विधवा सैनिक की पत्नी को 10 एकड़ भूमि अजीमुल्ला नगर थाना अफजलगढ़ में वर्ष 2002 में आवंटित की गई थी। उक्त भूमि को जैकम हुसैन निवासी कोटला तरवा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, युनूस पुत्र हाशिम निवासी ग्राम किथोड़ा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, श्रीमती सुनील शर्मा पत्नी राधेश्याम शर्मा निवासी भोपा मार्केट हसनपुरा थाना मीरापुर ने एक षड्यंत्र के तहत डोली देवी के नाम से सुनीता का फोटो लगाकर आधार कार्ड फर्जी तैयार किया और तहसील विभाग की मिलीभगत से एक एकड़ भूमि सुनील शर्मा को डोली देवी बताकर जमीन अपने कब्जे में कर ली और पैबंद खेड़ी के गुरदीप आदि को 14 लाख रुपए के हिसाब से बेच दी।
डोली देवी के नाम से बैंक में अलग-अलग फर्जी खाते खुलवाया और खरीदारों से उक्त खातों धनराशि डलवा कर बैंक पैसा निकाल लिया। पीड़िता को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी जमीन के कागजात की तहसील महकमे से जांच की। जिस पर उसे इस फर्जीवाड़े का पता लगा।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी यूनुस व सुनीता को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रानी बाग चौकी प्रभारी सुदेश पाल सिंह, कांस्टेबल नीरज व महिला कांस्टेबल श्रीमती बालम होती आदि शामिल रहे।


Good