Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

केमिकल फैक्ट्री में लोडर की चपेट में आए मजदूर की मौत

  • घटना से गुस्साएं परिजनों ने फैक्ट्री में शव रखकर किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नूरपुर मार्ग स्थित केमिकल फैक्ट्री में मशीन पर काम करते समय मजदूर लोडर की चपेट में आकर घायल हो गया था। लोडर की चपेट में आए मजदूर की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक द्वारा कर्मचारियों से उसका शव घर पर भिजवा दिए जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को घर से फैक्ट्री में लाकर जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम रतनगढ़ निवासी हरपाल सिंह नूरपुर मार्ग स्थित केमिकल फैक्ट्री में पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहा था।

अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी पर गया था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर में काम करते समय लोडर की चपेट में आकर हरपाल सिंह घायल हो गए थे। आरोप यह भी है कि फैक्ट्री मालिक ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी और न ही घायल हरपाल सिंह का इलाज कराया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

15 16

फैक्ट्री स्वामी के इशारे पर वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने गाड़ी में शव रखकर उनके घर के सामने रखवा दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को लेकर फैक्ट्री पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान काम करने वाले कर्मचारियों तथा गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों के फैक्ट्री पहुंचने के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी और फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर 9:30 बजे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां हंगामा जारी था। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img