Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बल्लभगढ़ पहुंचकर छपरौली विधायक ने दी छात्रा के परिजनों को सांत्वना

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: हरियाणा के बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता तोमर एक दरिंदे द्वारा की गई हत्या को लेकर छपरौली विधायक ने इसकी कड़ी निंदा की। वहीं उन्होंने बल्लभगढ़ में पहुंच छात्रा के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि छात्रा के कातिल को कानून सख्त से सख्त सजा देगा।

छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह गुरुवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ कस्बे में पहुंचे। वहां उन्होंने बीकॉम की बीस वर्षीय छात्रा निकिता तोमर के पीड़ित परिवारजानों को सांत्वना दी।  इस मौके पर विधायक सहेन्द्र सिंह ने कहा कि वह, देश के लोग और उनकी पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। जिस तौफीक व उसके साथी रेहान ने यह घिनौना कृत्य किया है।

उसे कानून किसी कीमत नहीं बख्शेगा। उम्मीद है कि हरियाणा शासन उनकी पूरी मदद करेगा। आरोपी तौफीक और उसके साथी रेहान को प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। निकिता तोमर को पूरा इंसाफ मिलेगा। उन्हें उम्मीद है कि दोषियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से समाज में कलंकित होता है। बेटियों को घर से चलने में डर पैदा होने लगा है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिगड़ैल व्यक्ति के माता-पिता उतने ही दोषी हैं। जितना उनका बेटा होता है। यदि बचपन से बच्चे में अच्छे संस्कार दिए जाएं तो बच्चे के बिगड़ने की संभावना नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि इस  घिनौने कृत्य करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूसरे बिगड़ैलों की भी देख व सुनकर रूह कांप जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img