जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: नगर पंचायत पचपेड़वा में 31 अक्टूबर को प्रातः काल छठ घाट पर अलौकिक दृश्यों के साथ भगवान भास्कर एवं छठ माता के चरणों में अपनी सुहागिन महिलाएं ने आस्था प्रकट उगते हुए सूर्य पूजा के साथ छठ व्रत का समापन हो गया , छठ के दिन नाक से माथे तक सिंदूर लगाकर घाट पर बैठी स्त्री अपनी हजारों पीढ़ी की अजियासास,ननियासास की छाया में होती है, बल्कि उन्ही का स्वरूप होती है।

पोखरा घाट पर जिनके सहयोग से पर्व संपन्न हुआ, श्री आदिशक्ति मरही माता छठ पूजा समिति एवं आदर्श नगर पंचायत पचपेड़वा, थाना पचपेड़वा, सफाई नायक, टेंट लाइट, डेकोरेशन, रेलवे स्टेशन समिति, नई बाजार समिति, वाल्मीकि समिति के लोगों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट करके सभी का स्वागत किया साथ मे स्वर्णकार महासभा,अग्रवाल परिवार,बाल हनुमान मंदिर समिति एवं विहिप बजरंग दल, मित्र संघ सहित तमाम समाजसेवी संगठनों एवं युवा साथियों को उनकी कार्यकुशलता के लिए अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक रवि वर्मा, अध्यक्ष संतोष मोदनवाल( डिब्बा वाले) , संजय गुप्ता, बनारसी लाल गुप्ता, बादल मोदनवाल वरिष्ठ समाजसेवी संतोष भगत सुमित कसौधन जैकी सोनी लेखपाल पासवान बादल मोदनवाल सौरभ सोनी हरि श्याम सोनी गणेश गुप्ता प्रदीप अनूप सोनी सहित सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

