Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी को धार देने मेरठ पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, जानिए- क्या बोले ?

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के आने का क्रम शुरू हो गया है। आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेरठ के गॉडविन होटल में पहुंच चुके हैं। वह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रविवार को चुनाव प्रचार करेंगे।

एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी विपक्षी दलों को चौंकाएगी साथ ही एक्जिट पोल को झूठा साबित करेगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी वेस्ट यूपी समेत पूरे प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ प्रियंका गांधी ने देश की आधी आबादी की दिलों पर न केवल राज करती हैं बल्कि वह 40 फीसदी महिलाओं को विधानसभा चुनाव में भागीदारी देकर उनका दिल जीतने का काम किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को शाम को गॉडविन होटल मेरठ पहुंचे। वह गॉडविन होटल में रात 8:45 बजे पहुंच गए हैं। अब वह रात्रि विश्राम करेंगे। माना जा रहा है कि रविवार को वह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार पर निकलेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img