Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भारत की जीत में चमके छेत्री

  • करिश्माई छेत्री के शानदार खेल से भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिग्गज सुनील छेत्री के शानदार खेल के दम पर भारत ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।
इस जीत से भारतीय टीम के एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

लंबे समय से जीत का स्वाद चखने का इंतजार कर रही भारतीय टीम का इस मैच में शुरू से दबदबा दिखा। टीम ने शुरूआत में गोल करने के कुछ मौके गंवाए लेकिन 79वें मिनट में छेत्री के हेडर से उसका खाता खुला। भारतीय कप्तान ने आखिरी क्षणों (90+2 मिनट) में एक और गोलकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। इन दो गोल से छेत्री के अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 74 तक पहुंच गई।

इस जीत के साथ भारतीय टीम के छह मैच में सात अंक हो गए हैं और वह ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के खाते में इस जीत के अलावा तीन हार और तीन ड्रॉ शामिल हैं। भारत को अब 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है।

भारतीय टीम फीफा विश्व कप 2022 की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम 2023 में चीन में खेले जाने वाले एशियाई कप में जगह पक्की करने की दौड़ में बनी हुई है। ग्रुप तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें सीधे तौर पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर लिए क्वालीफाई करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img