जनवाणी संवाददाता |
कैराना : पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर जज के पद पर चयनित हुई गुलअफ्शा को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं सिविल जज को गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर उनके गृह निवास देवबंद व कैराना में हर्ष का माहौल है। करीब एक साल पहले पीसीएस-जे की परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल कर गुलअफ्शा ने अपने ग्रह जनपद सहारनपुर व ननिहाल कैराना का नाम रोशन किया था।
सिविल जज गुलअफ्शा ने बताया कि उसने डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में सन् 2020 में एलएलएम की परीक्षा पास कर फर्स्ट मैरिट हासिल की थी। शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ में तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोल्ड मेडल
पहनाकर सम्मानित किया। वहीं सिविल जज गुलअफ्शा के गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर उनके ग्रह निवास देवबंद व ननिहाल कैराना में हर्ष का माहौल है।

