जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अनुभव शर्मा ने इंटर में जिला टॉप किया है। राजीव, अलीशा, मुस्कान और सत्यम ने टॉप 5 में जगह बनाई है। सरुरपुर केआर इंटर कॉलेज के छात्र हैं अनुभव शर्मा जिन्होंने इंटर में जिला टॉप किया है।
बता दें कि शहर के स्कूलों से अच्छा रिजल्ट देहात के स्कूलों का आया है। देहात के बच्चों ने कमाल किया है। यूपी टॉप 10 में इंटर के रिजल्ट में मेरठ के 3 होनहारों का नाम शामिल है।
यूपी टॉप 10 में सातवें नंबर पर अनुभव शर्मा केआर इंटर कॉलेज सरुरपुर खुर्द से है। आठवें नंबर पर राजीव, जनता इंटर कॉलेज मसूरी और नवमें नंबर पर अलीशा, रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज मवाना का नाम आया है। तीनों की स्टूडेंट देहात से बिलांग करते हैं।
ये हैं मेरठ में इंटर के जिला टॉपर
-
अनुभव शर्मा: केआर इंटर कॉलेज सरुरपुर खुर्द
-
राजीव: जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी
-
अलीशा रानी: लक्ष्मीबाई जनता इंटर कॉलेज मवाना
-
मुस्कान: एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी
-
सत्यम कुमार: सागर एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर

