जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: रहीमिया पब्लिक स्कूल में बिजनौर मुस्लिम फंड की सहयोगी संस्था खलीलुर्रहमान एड एंड रिलीफ एनटिटी के तत्वधान में फाउन्डर्स डे पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी डा. धर्मवीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि 30 यूपी बटालियन एनसीसी के कमाण्डिंग आफिसर करनल आरएस चौहान रहे।
रहीमिया पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी से अनाथ हुए स्कूली बच्चों को दो हजार रुपये नगद राशि की सहायता प्रदान की गई। साथ ही उन बच्चों को स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। इसके साथ ही रहीमिया पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमश: तसमिया खान, मुस्कान तथा जोया खान एवं कक्षा 10 के इसी क्रम में मौहम्मद उमर, शीबा परवीन तथा अलनिदा को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

