जनवाणी संवाददाता |
बरुकी: केएस चिल्ड्रन एकेडमी कोतवाली देहात में विज्ञान, शिल्प और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ने उत्कृष्ठ नमूने पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केएस चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक चेतना व शिल्प कला को विकसित करना था।
प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में विज्ञान एवं कला के प्रति रुचि बढ़ती है। विज्ञान प्रदर्शनी व आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में हजारों अभिभावकों ने पहुंच कर बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा। छात्रों के द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में जाना और बच्चों के इस प्रदर्शन को देखते हुए अध्यापकों व स्कूल के कार्य की सराहना की। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पार्कर, सोलर, आकर्षण के केंद्र रहे।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

