Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सीआईएससीई के 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, पढ़िए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीआईएससीई के 12वीं का परीक्षा परिणाम में 99.38 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मार ली है।

सीआईएससीई की ओर से आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट सेमेस्टर-2 के रिजल्ट में 18 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है।

सीआईएससीई के 12वीं का परीक्षा परिणाम में उत्तर प्रदेश के सात छात्रों ने टॉप किया है। ऑल इंडिया रैंक में पहले स्थान पर कुल 18 छात्रों को जगह मिली है। इनमें से सात उत्तर प्रदेश के हैं। पहले स्थान पर रहे टॉप 18 में सात यूपी से- पांच लखनऊ, एक प्रयागराज और एक कानपुर से। एक हरियाणा, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और छह बंगाल से हैं। बरेली के हार्टमैन कॉलेज के छात्र ईशान अग्रवाल को देशभर में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है।

सीआईएससीई ने आईएससी परीक्षा 2022 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.38 फीसदी दर्ज किया है। 99.52 फीसदी लड़कियों ने उत्तीर्ण होकर लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.26 फीसदी रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img