Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नपा अध्यक्ष राजीव शर्मा के इस कदम से प्रफुल्लित हुए नागरिक, फिर …

जनवाणी ब्यूरो |

शिवालिक नगर: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान 50 दिन 50 कार्यों के “25वें दिन” शिवालिक नगर में M-07 के सामने वाले संस्कार पार्क का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पालिकाध्यक्ष के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए पार्क के सौंदर्यकरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजीव शर्मा का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है हमारा लक्ष्य है कि हमारी नगरपालिका स्वच्छ, सुंदर और विकसित बने, जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को भारी सुविधा प्राप्त होगी और हमारा क्षेत्र प्रगति की ओर निरंतर बढ़ता रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस पार्क में सोलर लाइट, ओपन जिम, झूले, घास व पौधारोपण, बैंचें तथा घूमने के लिए पथ वे आदि आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया गया है जिससे स्थानीय निवासियों विशेषत: बुजुर्गों व महिलाओं को घूमने व बच्चों को खेलने के लिए काफी सुविधाएं प्राप्त होगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद हरिओम चौहान व पंकज चौहान, अवनीश मिश्रा, रितु ठाकुर, दिनेश चौहान, अशोक कुमार शर्मा, मुदित शर्मा, बालेश्वर दयाल त्यागी, अनुज सिंह, अजित कुमार चौहान, मधु शर्मा, अंशुल शर्मा, अर्जुन चौहान, राकेश राणा, आशीष रस्तोगी व अनेक क्षेत्रवासियों समेत कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img