Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

जानिए, सिटी प्रधान डाकघर में हालात सुधरे तो कैंट में हाल कैसे हुआ बेहाल ?

सिटी डाकघर में कोरोना जांच के बाद भीड़ कम हुई तो कैंट में बढ़ा जमावड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बीच सरकारी कार्यालयों में असर देखने को मिल‌ रहा‌ है। जिसमें की एक तरफ जहां मेरठ सिटी प्रधान डाकघर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने के पश्चात आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की पहले कोरोना की जांच रही है।

उसके पश्चात ही कार्य किया जा रहा है। उससे सिटी डाकघर में आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की कम भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं उसके उलट कैंट प्रधान डाकघर में अब लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही। जिसमें कि ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता‌‌ है। और ना ही मास्क का उपयोग किया जाता।

23

टोकन के लिए लगती है लंबी लाइन

कैंट डाकघर में बिना कोरोना जांच के आवेदकों के आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिस वजह से अब लोग सिटी प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने की जगह कैंट डाकघर को ही तरजीह दे रहे हैं। इस वजह से सुबह सात बजे से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लाइन लग जाती है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा उनको टोकन उपलब्ध कराया जाता है। टोकन लेने के लिए आवेदकों की लंबी लाइनें खिड़की के बाहर लगी रहती हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा अत्यंत बढ़ने की संभावनाएं है।

शासन के नियमानुसार सभी निर्देशों का पालन किया जाता है। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का ध्यान रखते हुए दो फीट की दूरी पर गोले एवं अन्य दूरियों का पालन कराया जा रहा‌ है। फिर भी कुछ आवेदक नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसे में और गंभीरता से नियमों का पालन‌ कराने के लिए लोगों को मोटीवेट किया जा रहा है।

– वीर सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक मुजफ्फरनगर अतिरिक्त प्रभार मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.