जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि शहर की सड़कें और बेहतर ढंग से बनाई जाएंगी। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है और जिस सड़क का नवीनीकरण कराए जाने की आवश्यकता है। उनका नवीनीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पूरे शहर की सड़कों की दशा पर रिपोर्ट ले ली गई है। धीरे धीरे कर सभी सड़कों को बहुत ही अच्छे ढंग से संवारा जाएगा।
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज आदर्श नगर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि शहर को पूरी तरह साफ सुथरा रखा जाएगा। जिन वार्डों में नाली व नालों की आवश्यकता है। वहां पर यह कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
शहर विधायक ने नागरिकों को यह भी भरोसा दिलाया कि विद्युत भार के अनुरूप सभी गलियों के समीप बिजली के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ताकि लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा है कि जिन पार्को की दशा खराब है। उनको नए सिरे से अच्छे ढंग से संवारा जाएगा।
जिन स्थानों पर पौधारोपण हो सकता है। वहां पर पर्यावरण की स्वच्छता के लिए पौधारोपण कराया जाएगा। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आदर्श नगर क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं भी सुनी यहां पर कुछ नागरिकों ने आधार कार्ड न होने और कुछ ने आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने की मांग की। जिस पर विधायक ने कहा कि कैंप कार्यालय पर उनके कार्ड समय पर बनवा दिए जाएंगे।
शहर विधायक ने कुछ जगहों पर नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जाने का भी भरोसा दिया है उन्होंने कहा कि शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहना जरूरी है। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सचिन कश्यप ने भी विधायक के सामने कई समस्याएं रखी। सचिन कश्यप ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा कोअपने प्रयास से कराए गए कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वह निरंतर नागरिकों की समस्याएं जानकर उनका निस्तारण करा रहे हैं।

